शाहपुर: शाहपुर थाने के सुखी नदी के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Shahpur, Betul | Mar 23, 2024 शाहपुर थाने के सुखी नदी के पास शुक्रवार को पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शाहपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सुखी नदी के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर अनिल मल्लू 22 साल निवासी रामपुर भतोड़ी का शव मिला।