शाहपुर: जिलेरी गांव में गेहूं के खेत में लगी आग, करीब 2 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Shahpur, Betul | Mar 21, 2024 शाहपुर तहसील के जिलेरी गांव में बुधवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से करीब 2 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फायरमैन संजय पवार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।