शाहपुर: रामपुर गांव में युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Shahpur, Betul | Mar 21, 2024 शाहपुर थाने के रामपुर गांव में बुधवार को एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाने के रामपुर गांव में बुधवार को 19 साल की कंचन ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।