शाहपुर: बरेठा घाट पर कपास से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर लगा जाम
Shahpur, Betul | Mar 21, 2024 शाहपुर तहसील के बरेठा घाट पर गुरुवार को कपास से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के चलते भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को नेशनल हाईवे से हटाने के प्रयास शुरू कर दिया। जाम के चलते नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।