शाहपुर: जनपद पंचायत शाहपुर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Shahpur, Betul | Mar 22, 2024 शाहपुर जनपद पंचायत में गुरुवार को आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी मयंक तिवारी, तहसीलदार सुनैना ब्राह्ममे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में होली सहित आगामी त्योहार शांतिपूर्वक तरीके से मनाए जाने को लेकर गणमान्य नागरिकों से सुझाव मांगे गए।