कालपी: कदौरा में तेज तूफान से भारी नुकसान, मकानों की छतें टूटीं, दीवार गिरी, पेड़ उखड़े, बिजली आपूर्ति बाधित
Kalpi, Jalaun | May 29, 2026 शुक्रवार दोपहर दोपहर 12 बजे जानकारी मिली कदौरा में बीती देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं से कई मकानों, दुकानों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा, जबकि कई पेड़ उखड़ गए। मोहल्ला हवेली में पड़ोसी की दीवार गिरने से दो मकानों की छत क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं पंडोरा में पेड़ गिरने से भैंस के बच्चे की मौत हो गई।