बहरोड़: बहरोड़ के माजरीकलां में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Behror, Alwar | Jun 8, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के माजरीकलां-नारनौल सड़क मार्ग स्थित सिंगला स्टोन क्रेशर परिसर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और गोदाम से उठते धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे।