धार: MP बोर्ड 12वीं जीव विज्ञान समूह में धार के पीथमपुर के छात्र कृष ने प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया
धार जिले के पीथमपुर निवासी कृष प्रताप सिंह ने कक्षा 12 वी में विज्ञान समूह में प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया। छात्र कृष ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करके टॉपर बना सकता है, यह कोई बड़ी बात नही है। प्रदेश में 5 वां स्थान हासिल करने वाले छात्र कृष ने भविष्य में डॉक्टर बनने की बात भी कही है।