धार: धार के ग्राम दसाई में अतिप्राचीन रामरामेश्वर धाम में 51 कुंडात्मक श्री हरिहर महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ
धार जिले के दसाई क्षेत्र के प्रसिद्ध अतिप्राचीन रामरामेश्वर धाम में मंगलवार से 51 कुण्डात्मक श्री हरिहर महायज्ञ का विशाल आयोजन के प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर अम्बिका माता मन्दिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारो महिलाओ ने भाग लिया। कलश यात्रा महिलाएं सिर पर कलश लिए निकली वही युवाओं ने हाथों में धर्मध्वजा थाम रखी थी।