धार: एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम में ग्राम नालछा की तन्वी धार जिले में दूसरे स्थान पर रही, 90.88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
धार के ग्राम नालछा की सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाली तन्वी कन्नौज ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट में धार जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के 90.88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तन्वी की इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है।