गुण्डरदेही: रनचिरई थाना क्षेत्र के मासुल-बोदाल नहर नाली मार्ग पर दिनदहाड़े खेत किनारे बैठकर लिखा जा रहा है सट्टा का नंबर
विष्णु देव की सुशासन में पुलिस अधिकारियर्थी संरक्षण में ब्लॉक के रनचिरई थाना अंतर्गत पिछले 4 महीनों से सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि रनचिरई पुलिस की कथित सांठगांठ के चलते उतई का एक खाईवाल मासुल- बोदल नहर नाली मार्ग स्थित खेत किनारे दिनदहाड़े बैठकर सट्टा का नंबर लिख रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गांव में खुलेआम सट्टा पट्टी लिखे जाने से युवा और बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।