गोरखपुर: घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, गोरखनाथ पुलिस ने नकदी, चांदी, वाहन और मोबाइल किया बरामद
गोरखनाथ पुलिस ने चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख रुपये नकद,191 ग्राम चांदी, चोरी के पैसे से खरीदी गई बाइक,घटना में प्रयुक्त स्कूटी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।गोरखनाथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुआ है।