मंडला: महाराजपुर थाने के पीछे मैदान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 रविवार सुबह करीब 9 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित मैदान में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान प्रभु मरावी निवासी केहरपुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह मैदान में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।