बिहारीगंज: बिहारीगंज में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
बिहारीगंज के लक्ष्मीपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात ये रही कि घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में डर का माहौल है।