खुरई: दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में शराब दुकान खुलने के विरोध में वार्डवासियों का प्रदर्शन, सागर बीना सड़क पर लगाया जाम
Khurai, Sagar | Apr 2, 2026 गुरुवार सुबह से दीन दयाल उपाध्याय वार्ड वासियों ने पुरानी हेमंत टाकीज के पास जाम लगा दिया, दरअसल बुधवार रात को यहाँ पर राम मंदिर के बाजू में रहवासी इलाके में शराब दुकान खोल दी गई,जिसका विरोध करते हुए महिलाएं और पुरुषो ने जाम लगा दिया महिलाओं ने बताया कि राम मंदिर के बिलकुल बाजू में शराब दुकान खुल गईं लोग रात में उपद्रव करते रहे जाम 2 बजे तक चलता रहा।