बरियातु: भलूवाही जंगल में छिपाकर रखा गया करीब सौ टन अवैध कोयला जब्त पुलिस जांच में जुटी, तस्करों में हड़कंप
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम बालूमाथ थाना पुलिस, सीसीएल मगध परियोजना एवं एसआईएसएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भलूवाही गांव जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में अवैध रूप से भंडारित करीब 95 से सौ टन कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।