झांसी: झांसी में PWD हेल्पर की बाथरूम में न्यूड लाश मिली, पत्नी-बच्चे गांव गए थे, दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची
Jhansi, Jhansi | May 3, 2026 झांसी में PWD के हेल्पर रामप्रकाश उर्फ पप्पू की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घर के अंदर बाथरूम में उनकी न्यूड लाश मिली है। पत्नी और बच्चे गांव गए थे, वह घर पर अकेले थे। 2 दिन से जब पप्पू घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस गेट तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो न्यूड अवस्था में लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।