मुरैना नगर: शिव नगर में मामूली कहासुनी पर भूरे सिंह पर लाठी-डंडों से हमला, बाइक तोड़ने का प्रयास; वीडियो वायरल, जांच जारी
मुरैना शहर के शिव नगर में बीते रोज मामूली कहासुनी के बाद भूरे सिंह राठौर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया।घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,जिसमें कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि भूरे सिंह निहत्थे थे और बचने का प्रयास कर रहे थे।मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा है।