मंझनपुर: म्योहर में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, तबियत बिगड़ने पर उल्टी करते समय हुआ हादसा
करारी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीएनजी ऑटो चालक मोहम्मद सलीम (32) की मौत हो गई। म्योहर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।