कैराना: कैराना के तितरवाड़ा गांव में मजदूर परिवार पर हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, डंडे बरामद
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में एक दिन पूर्व मजदूर मुरसलीन, उसकी पत्नी, पुत्र व पुत्री पर लाठी—डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसमें वे चारों घायल हो गए थे। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।