बलरामपुर: मुबारकपुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंदा, गंभीर हालत में गोंडा रेफर, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल से निकली छात्रा समीरा खातून को रौंद दिया। मुबारक मोड़ पर हुए इस हादसे में कक्षा-2 की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, घटना शनिवार दोपहर करीब 12:05 बजे लंच ब्रेक के दौरान समीरा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के बाहर खड़ी थी।