आगामी नवम्बर माह में बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला, भीठ, वदिया समेत कई जगहों पर अवैध शराब के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया।इस अभियान में भगवानपुर थाना की एसआई प्रिया कुमारी सहित पुलिस बल शामिल थे।