विदिशा नगर: SATI कॉलेज के सामने चक्काजाम के बाद तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन खत्म
एसएटीआई के पॉलीटेक्निक कॉलेज के व्याख्याताओं और कर्मचारी एक महीना से हड़ताल कर रहे थे। इस हड़ताल की बजह से विद्यार्थीयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने कॉलेज के विद्यार्थीयों के साथ शनिवार दोपहर 3 बजे इसी के विरोध में कॉलेज के बाहर मेन रोड़ पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।