चंदौली: धनेजा गांव के पास से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बबुरी थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया। 12 अप्रैल को पास देने के विवाद में विशाल शर्मा ने चालक रवि पर हमला कर कान काट दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चाकू बरामद किया। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।