कांके: विधानसभा में मॉनसून सत्र के पांचवे दिन 18 बीजेपी विधायक निलंबित, सदन में कर रहे थे हंगामा
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2024 झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के पांचवे दिन 18 बीजेपी विधायक को किया गया निलंबित। बता दें कि सदन शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक वेल में बैठ गये और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्रवाई शुरू की, बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबित कर दिय।