कांके: रांची के हिनू स्थित क्राउन प्लाजा के पास एक कार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2024 रांची के हिनू स्थित क्राउन प्लाजा के पास देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।