कांके: झारखंड विधानसभा में रात भर बीजेपी विधायकों ने दिया धरना, युवाओं को रोजगार सहित कई मुद्दे पर सीएम से मांग रहे जवाब
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2024 झारखंड विधानसभा में रात भर बीजेपी विधायकों ने धरना दिया। बीजेपी विधायक सीएम हेमंत सोरेन से युवाओं को रोजगार सहित कई मुद्दे पर जवाब मांग रहे हैं। बता दें कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद बीजेपी विधायक सदन के अंदर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद देर रात मार्शलों ने उन्हें जबरन सदन से बाहर निकाला।