कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, विभिन्न मुद्दों पर सीएम हेमंत सोरेन से मांग रहे जवाब
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2024 झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के पांचवें दिन भी बीजेपी विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं, और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सभी विधायकों के हाथों में तख्तियां हैं, जिसमें सहायक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ, 5 लाख नौकरी का क्या हुआ, युवाओं के सपनों का क्या हुआ और धोखेबाज हमंत हाय-हाय सहित कई नारे लिखे हुए हैं।