मुरैना नगर: गर्ल्स कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से बिजली पैनल जला,भीषण गर्मी में पेड़ों तले बैठा स्टाफ,छात्राएं हुईं परेशान आज भी बेहाल।
मुरैना के शिक्षा नगर स्थित गर्ल्स कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से बिजली पैनल में आग लगने के बाद पूरे परिसर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। भीषण गर्मी में स्टाफ, प्रोफेसर और प्रवेश के लिए आने वाली छात्राएं परेशान रहीं। बिजली नहीं होने से कर्मचारी पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए। जली केबल बदली जा रही है,शाम तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है। कार्य प्रभावित होते रहे।