दीगोद: बुढादीत थाना इलाके के टाकरवाड़ा गांव के निकट एक्टिवा और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Jan 20, 2025 जिले के बुढादीत इलाके के टाकरवाड़ा गांव के समीप एक्टिवा स्कूटर की मोटरसाइकिल से भिड़ंत होने पर एक्टिवा सवार युवक घायल हो गया। एमबीएस अस्पताल की पुलिस चौकी से सोमवार सुबह पोने 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार रोहित मालव पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी नांता कोटा से अपने गांव टाकरवाड़ा जा रहा था कि गांव के निकट एक्टिवा की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गयी जिसमे रोहित घायल हो गया।