विदिशा नगर: मंदिर में मासूम के गले से कटर से काटा आभूषण, CCTV में कैद हुआ शातिर
गंजबासौदा स्थित शीतला शक्ति धाम मंदिर में एक शातिर चोर ने तीन-चार वर्षीय बच्चे को निशाना बनाकर उसके गले से आभूषण काटकर चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब बच्चे के परिजन पूजा-अर्चना में व्यस्त थे। पूरी वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी बच्चे के पास जाकर आभूषण काटते और फिर तेजी से परिसर से निकलते दिखाई दे रहा है।