खानपुर: सारोला कलां कस्बे के थाना परिसर में थाना अधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
सारोला कलां कस्बे के थाना परिसर में आज बुधवार को शाम 4 बजे के लगभग थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में थाना अधिकारी ने आगामी सभी त्योहारों को मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाने की अपील की साथ ही साइबर फ्रॉड व यातायात नियमों को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में थाना अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे ।