बदायूं: कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दौरान डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Budaun, Budaun | Jun 24, 2026 बदायूं में पावन गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार को 8 बजे के आसपास डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला भागीरथी गंगा घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गंगा स्नान हेतु बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया ।