छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिछी में एक किसान के खेत से दबंगों द्वारा जबरन रेत निकालने और विरोध करने पर लाठी-डंडों व कट्टे की नोक पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आज 15 मई दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। और अपना आशिक शिकायती आवेदन दिया है।