सोहागपुर: नगर पालिका परिषद शहडोल के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के व्यापारियों की ली बैठक अतिक्रमण को लेकर की गई चर्चा
शहडोल नगर के नगर पालिका परिषद शहडोल के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के व्यापारियों से कहा है कि जिस जगह अतिक्रमण है, उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक में व्यापारियों के साथ चर्चा की गई है।