सोहागपुर: कोतवाली थाने में पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन पुलिस ने 27 नग चोरी की मोटरसाइकिल का किया खुलासा
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में मंगलवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जहां थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिल 27 नग बरामद की गई है। और चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह मोटरसाइकिल छत्तीसगढ़ से बरामद की गई है।