सोहागपुर: जिले सहित प्रदेश भर में नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले एक व्यक्ति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सुरेंद्र बामने पुत्र धन्नालाल बामने ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया है कि वह प्रदेश में सायकल यात्रा कर रहें है और सायकल यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिले में शासन प्रशासन के द्वारा निःशुल्क सैनेटरी पेड उपलब्ध कराया जाए।