शिवपुरी जिले के वीरा गांव से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपति को उनके ही बेटों ने घर से बाहर निकाल दिया। अब दोनों पति-पत्नी शहर की फिजिकल रोड पर अस्थाई दुकान लगाकर जूते-चप्पल सिलने का काम कर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं।