जलेसर: जलेसर क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपियों पर किशोरी को तमंचे के बल पर उठा ले जाने का आरोप, पीड़िता ने SSP से की शिकायत
Jalesar, Etah | Jun 17, 2026 एटा जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ एटा के एसएसपी कार्यालय पहुंची जहां लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए गांव के ही लोगों पर तमंचे के बल पर घर से उठा ले जाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।इस दौरान पिता फफक कर रोने लगा और उसने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है SSP ने कार्यवाही का दिया आश्वासन