हैदरनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत मोकहर कला के करीमनडीह गांव में पिछले 10 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को रविवार शाम पांच बजे बदल दिया गया। बिजली बहाल की गई। ऐसे में बिजली के लिए परेशान लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट गई। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।