लखीमपुर खीरी जिले के जंगल मटेहरा गांव में वर्ष 2000 में अंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित की गई भूमि एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन पर खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर दिया, और जब ग्रामीणों ने पार्क निर्माण के लिए भूमि की पैमाईश की मांग की तो बीते दिनों राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।