पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग में गणपति हुए विराजमान,दस दिनो तक चलेगा गणपति महोत्सव का मेला, सांसद एवं महापौर ने किया उद्घाटन
गुलाबबाग मेला ग्राउंड में आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। जिसका उद्घाटन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, महापौर विभा कुमारी स्थानीय वार्ड पार्षद एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। मेला कमिटी के सदस्यों द्वारा सांसद एवं महापौर को गणपति बप्पा की प्रतिमा सौंप कर सम्मानित किया।