पूर्णिया पूर्व: विहिप शिष्टमंडल ने नवपदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी को किया सम्मानित
विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के नेतृत्व में विहिप शिष्टमंडल ने शनिवार को नव पदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया के कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। मौके पर विहिप बजरंगदल के दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।