पूर्णिया पूर्व: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ आयोजित की गयी बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में संसद के प्रतिनिधि एवं विधायक तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल के प्रतिनिधि एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजित किया गया।