पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना में जनता दरबार लगाकर जमीन सम्बंधित तीन मामलों का किया गया निष्पादन
मुफस्सिल थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में जमीन सम्बंधित मामले का समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।मौके पर एसआई रंजना गुप्ता,राजस्व कर्मचारी शशि कुमार,अनितल कुमार ,बिक्रम कुमार आदि मौजूद थे।जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी अनितल कुमार ने बताया कि जनता दरबार मे जमीन सम्बंधित तीन मामले का निष्पादन किया गया है।