BHU में संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का 8वें दिन भी प्रदर्शन जारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2026 वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का स्थायीकरण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण आंदोलन बुधवार को 8वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण मधुबन परिसर में ही कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।