बालोद: उत्कृष्ट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का मौका, कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 5 जुलाई को होगी चयन परीक्षा, आप भी करें आवेदन
Balod, Balod | Jun 9, 2026 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में निःशुल्क अध्ययन का अवसर देने के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।