धौलपुर: पार्वती नदी हादसे में छुट्टी के दिन तीन मासूमों की गई जान, गड़ाईच में दूसरे दिन भी मातम
मनियां थाना क्षेत्र के गड़ाईच गांव में पार्वती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में दूसरे दिन भी गांव का माहौल गमगीन बना रहा। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार होने के कारण स्कूलों की छुट्टी थी, जिससे बच्चे खाली समय में नदी पर नहाने च