चांपा: सारागांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक को आई गंभीर चोट, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची
जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी है. हादसे में युवक को गंभीर चोट आई है और उसे डायल 112 की टीम के द्वारा चांपा के BDM अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक सारंगढ़ से कटघोरा जा रहा था. तभी सारागांव थाना क्षेत्र में पहुंचा हुआ था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी.