हेरहंज: श्री राम जानकी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड कमेटी विस्तार को लेकर हुई बैठक, लिए गए निर्णय
हेरहंज मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय कमेटी विस्तार को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन कुमार की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें जिला पदाधिकारी संजय तिवारी बालमोहन चंद्रवंशी श्यामलाल गोस्वामी विजय गुप्ता मनीष जाय कन्हाई साहू गणेश यादव राजेश जाय यदुनंदन प्रसाद आदि मौजूद थे l